जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही संकल्प प्रकाश का उद्देश्य: कन्हैया खेवडिया

संकल्प प्रकाश संस्था जरूरतमंदो लोगो के जीवन लिए बनी प्रकाश का सबब


जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही संकल्प प्रकाश का उद्देश्य: कन्हैया खेवडिया


हरिद्वार। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन में जरूरतमन्दों के लिए  लगातार 55 दिन से संकल्प प्रकाश संस्था द्वारा हरिद्वार तीर्थनगरी सहित आस पास के क्षेत्रों में जरूरतमंद लगभग पाच हजार लोगो को भोजन वितरण का कार्य धरातल पर कर रही है। संकल्प प्रकाश रसोई के संयोजक समाजसेवी पूर्व पार्षद कन्हैया खेवडिया ने बताया की संकल्प प्रकाश रसोई बिना किसी सरकारी सहायता के जरूरतमंद लोगों की सहायता में टूटी हुई है जहां संकल्प होता है वही प्रकाश विराजमान हो जाता है।हरिद्वार के जरूरतमंद लोगो के लिए स्वामी विवेकानंद व पूर्व कैविनेट मंत्री प्रकाश पन्त जी के सपनों को समर्पित संस्था संकल्प प्रकाश वरदान साबित हो रही है।रोजाना पिछले 55 दिन से संस्था द्वारा भूखे असहाय लोगों को भोजन वितरण किया जा रहा है। कन्हैया के खेवड़िया ने बताया कि संस्था द्वारा वितरण में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया एवं साथ ही मध्यम वर्गीय 1250 परिवारों को कच्चे राशन किट भी वितरित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रकाश संकल्प संस्था द्वारा लगातार बाहर से बसों व रेल द्वारा हरिद्वार पहुंच रहे यात्रियों को भी सुबह का नाश्ता दोपहर का भोजन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। संस्था के संयोजक कन्हैया खेवडिया ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सेवा कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है संस्था बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के तीर्थ नगरी में बढ़ चढ़कर कार्य कर रही है।संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने बनाया संस्था आगे भी लगातार ऐसे ही पूरे उत्तराखंड में जरूरतमंद लोगो के हितों के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि हरिद्वार सहित उत्तराखण्ङ के अन्य क्षेत्रों में संकल्प प्रकाश के सेवा प्रकल्प चल रहे है। प्रमुख सेवादारों में नगरपालिका के सभासद बृजभूषण विद्यार्थी शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल बृजवासी रविंद्र शर्मा,अंकित शर्मा,मनोज कौशिक,राहुल वशिष्ठ, विपुल शर्मा ,नितिन कर्णवाल, विक्की कांडपाल, शेखर सतीजा, जय गुप्ता, सोनू शर्मा , रवि चौहान अर्पित चौहानआदि सैकड़ो युवा पहले दिन से ही सेवा कर रहे है। प्रकाश संकल्प संस्था के संयोजक कन्हैया खेवडिया को आज समाजसेवी जेपी बडोनी, रवि जैन ,विपिन शर्मा ,मास्टर सतीश शर्मा ,पत्रकार प्रमोद गिरी आदि ने तीर्थ नगरी में जरूरतमंद लोगों की सेवा में बिना किसी दिखावे से ऊपर उठकर कार्य करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।